खतौली विधानसभा उपचुनाव का एलान

- 5 दिसम्बर को होगा मतदान

मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।
खतौली से दूसरी बार भाजपा के विधायक चुने गए विक्रम सैनी की सदस्यता आखिरकार समाप्त कर दी गई। दूसरी पारी में वह सिर्फ सात महीने विधायक रहे। नौ साल पहले अपने गांव कवाल के झगड़े में पुलिस ने विक्रम सैनी को बलकटी के साथ गिरफ्तार किया था।

खतौली विधानसभा पर लड़ेगा रालोद प्रत्याशीः जयंत

बागपत। बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि खतौली विधानसभा पर आरएलडी प्रत्याशी मैदान में होगा। कहा कि मैनपुरी और रामपुर में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा।चौधरी जयंत सिंह बागपत में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। बागपत पहुंचने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने खतौली में डेरा जमा लिया है, यहां 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष का रोड शो है। यही नहीं भाजपा नेता भी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts