गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़ गएः बृजेश पाठक

विक्रम सैनी की पत्नी ने किया नामांकन

मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में हुई नामांकन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश का गौरव लौटा है। पूर्ववर्ती सरकारों में देश की भ्रष्टाचार और प्रदेश की पहचान गुंडा, माफिया थी, लेकिन अब न्याय और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया है।
उन्होंने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। किसने को सम्मान निधि और नारी सशक्तिकरण के साथ उनका सम्मान, सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जिस कारण भारत का विश्व में मस्तिष्क नीचा रहता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास होने के साथ भ्रष्टाचार भी समाप्त हुआ है।
सीएम योगी ने प्रदेश का गौरव लौटाया
आज विश्व भारत की प्रतिभा और विकास का लोहा मानता है। देश में किसानों को सम्मान निधि और गरीबों के उत्थान का कम भाजपा सरकार कर रही है। कहा कि प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों में गुंडाराज कायम था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठित माफिया व गुंडा तत्वों की कमर तोड़कर प्रदेश का गौरव लौटाया है। भाजपा शासन में कानून तोड़ने वालों को प्रदेश की पुलिस त्वरित सजा देने का काम कर रही है। वही विकास कार्यों में भी भरपूर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा सीट का उपचुनाव यहां के सम्मान का चुनाव है, जो जनपद वासी अच्छी तरह जानते हैं। वह भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से जीतने का काम करेंगे।
जनसभा के बाद खतौली विधानसभा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts