विश्व मात्स्यिकी दिवस पर लखनऊ में सम्मानित हुए डॉक्टर सिकंदर अब्बास

-विश्व मात्स्यिकी दिवस पर लखनऊ में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम


मेरठ। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मध्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के मध्य पायलटों के प्रोत्साहन तकनीकी जानकारियों के आदान-प्रदान क्षेत्र के अभिनव को मत्स्य पालकों तक पहुंचाने आदि के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ के कैनाल रिंग रोड पर राष्ट्रीय मात्स्यिकी की अनुवांशिक अनुसंधान ब्यूरो में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण, मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड व मछुआ दुर्घटना बीमा के स्वीकृत पत्र तथा मत्स्य अंगुलिका वितरण, मात्स्यिकी क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रकार के स्टाल एवं उनके उत्पाद का प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को पुरुस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार निषाद मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव मत्स्य पालन, दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश शासन ने की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में फलावदा क्षेत्र के गगसौना निवासी डॉ सिकंदर अब्बास ने जनपद मेरठ का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें मत्स्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री मत्स्य पालन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर संजय निषाद द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। डॉ सिकंदर अब्बास ने इसके लिए जनपद मेरठ के मत्स्य विभाग के सभी अधिकारियों का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts