हर तबके को मिल रहा लाभः सीएम योगी

 सीएम योगी ने गोरखपुर में 1192 जोड़ों को दिया आशीर्वाद


गोरखपुर।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बिना किसी भेदभाव के हर तबके को इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज विवाह पंचमी भी है। भगवान राम और माता जानकी का विवाह आज ही हुआ था। इस शुभ अवसर पर एक हजार से अधिक जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री सोमवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बंधन में बंध रहे 1192 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तो यह पता चला को दहेज के चलते आर्थिक अभाव में कई गरीब कन्याओं का विवाह नहीं हो पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एक करोड़ से अधिक लोगों को पेंशन दी जा रही है। कोरोना काल खंड में 15 करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन दिया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में हर धर्म जाति के जोड़ों का विवाह हो रहा है।
1192 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1192 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 29 जोड़े मुस्लिम वर्ग से हैं। पांच मौलवियों ने निकाह कराया जबकि 15 पंडित विवाह कराने में जुटे रहे। हर वधु के खाते में 35 हजार रुपये दिए गए। 10 हजार रुपये का सामान दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts