गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव : फिर से खिला कमल

 बीजेपी ने सपा को हरा दर्ज की बड़ी जीत

लखीमपुर खीरी।
भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी को चुनाव हरा दिया है। भाजपा के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34298 वोट से हराया है। जीत के बाद भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं समाजवादी पार्टी कैंप में खामोशी छा गई है।
गोला उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें नतीजों पर लगी हुई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी का सीधा मुकाबला था। कांग्रेस और बसपा मैदान से बाहर हैं। इस वजह से मुकाबला न सिर्फ कड़ा हो चला था बल्कि इसमें दोनों दोनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई थी। रविवार को 32 वें राउंड तक मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी को 1,24,810 और समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 90,512 वोट मिले।



 सीएम योगी ने दी व‍िराट जीत की बधाई

लखनऊ।
गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अमन गिरी ने बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को करारी मात दी है। इस शानदार जीत की मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि ये व‍िराट जीत गोला गोकर्णनाथ की जनता के अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा क‍ि, 'उ.प्र. की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भाजपा की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!

No comments:

Post a Comment

Popular Posts