सीएम योगी ने शिवपाल पर कसा तंज
बोले- “चाचा” की स्थिति पेंडुलम जैसीमैनपुरी।
नेताजी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए जनसभा में संबोधन शुरू किया। उन्होंने महात्मा वेद व्यास, महात्मा विदुर या महात्मा श्रृंगी आदि सभी महात्माओं का नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने 2019 में संसद में कहा था कि 2019 के बाद जो भी चुनाव होंगे तो उन्होंने कह दिया था कि आएगी तो भाजपा ही। ये उनके आशीर्वाद का ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे। एक बार फिर नेताजी का सपना साकार होने जा रहा है कि जीतेगी तो भाजपा ही।
करहल के नृसिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास अवसर सबको देता है, लेकिन कुछ ही लोग इतिहास बना पाते हैं। मैनपुरी के लोगों के सामने यही अवसर है, चूकना नहीं। सैफई के लोगों ने मैनपुरी के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। रोजगार, योजनाओं का लाभ छीना।
सीएम ने कहा कि कुछ लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, परंतु सब कुछ परिवार के लिए करते हैं। हर पद पर परिवार का व्यक्ति। 2014 में मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया। यही मंत्र परिवर्तन ला रहा है।
उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे नौकरी निकलते ही वसूली के लिए निकल पड़ते थे। शाेषण होता था नौजवानों का और बदनाम मैनपुरी इटावा बदनाम होता था। जो गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करेगा, उनकी संपत्ति जब्त करके उसी से गरीबों के लिए आवास बनेगा। जिसने हड़पी होगी उसे ब्याज सहित चुकता करना होगा। सीएम बोले चाचा शिवपाल यादव की स्थिति पेंडुलम जैसी हो चुकी है। मंच पर कुर्सी तक नहीं मिलती।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां कोई जाति नहीं, कोई भेदभाव नहीं। हमारे यहां कोई भी कोई पद पा सकते हैं। इसी भाजपा परिवार से मैनपुरी को मिलाने आया हूं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। वहां बहुत विकास हो रहा है। यहां भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment