दशहरे से दीपावली तक मेरठ के पांच लाख लोगों को नहीं होगी पानी की आपूर्ति

 आधी रात से  24 अक्टूबर तक गंग नहर के पानी की आपूर्ति रहेगी बंद
  मेरठ। दशहरे से दीपावली तक मेरठ में करीब पांच लाख लोगों को गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। सिंचाई विभाग सफाई के लिए पांच अक्टूबर की आधी रात गंगनहर में पानी बंद कर देगा। शहर में पानी की आपूर्ति 25 अक्टूबर से की जाएगी। इस बीच दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति सुचारू रखने की कोशिश रहेगी। त्योहारों में पानी की किल्लत न हो इसके लिए नगर निगम ने सभी नलकूपों के मोटर और जेनरेटर चेक कराए हैं।
 बता दें गंगनहर स्थित भोले की झाल से शहर को प्रतिदिन 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है। सितंबर में बारिश के कारण एक सप्ताह तक गंगनहर बंद रही। इस वजह से भोला झाल पर लगा ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद रहा। नगर निगम ने नलकूपों से जलापूर्ति की। अब गुरुवार से घंटाघर, बच्चा पार्क, पीएल शर्मा स्मारक, विकासपुरी, नौचंदी मैदान स्थित जलाशयों से जुड़े इलाकों के करीब पांच लाख लोगों को पीने के पानी के लिए नलकूपों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।
इस दौरान कुछ इलाकों की पाइपलाइन में पानी के कम प्रेशर की समस्या सामने आ  सकती है।
 अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने दावा किया कि सभी ट्यूबवैल, जेनरेटर और मोटर ठीक करा लिए गए हैं। लोगों को तय शेड्यूल के मुताबिक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां जरूरी होगा वहां टैंकर भी लगाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts