आप' अल्पसंख्यक विंग की बैठक, कार्यकारिणी का किया विस्तार

मेरठ। आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग की साप्ताहिक बैठक रविवार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह के आॅफिस पर हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अहसान भारती द्वारा जिला कार्यकारिणी व विधानसभा कार्यकारणी का विस्तार किया गया। एडवोकेट शमशाद अंसारी व कासिम को जिला उपाध्यक्ष, आस महोम्मद को जिला सचिव, डॉ. साजिद को शहर विधानसभा प्रभारी, डॉ. विशाल जैन को दक्षिण विधानसभा प्रभारी, असगर सिद्दकी को सिवालखास विधानसभा प्रभारी, मुजाहिद महिगीर को शहर विधानसभा अध्यक्ष, शादाब सलमानी को सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुछ नये सदस्यों को भी पार्टी से जोड़ा गया। इस मौके पर जिला महासचिव फारूक किदवई, जिला उपाध्यक्ष डॉ. साजिद, जिला सचिव तस्लीम, सदस्य मताहिर अली, मुजाहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts