एटा बढ़ रहा आगे नई पहचानः सीएम योगी
जवाहर तापीय परियोजना का किया निरीक्षणएटा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाहर तापीय परियोजना का निरीक्षण करने के बाद लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा थर्मल पावर प्लांट यहां के विकास को पहचान देगा। एटा नई पहचान और आभा के साथ आगे बढ़ रहा है। एटा के मेडिकल कॉलेज का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जलेसर के घंटे जब धार्मिक अनुष्ठान में बजते हैं तो हर व्यक्ति जलेसर के साथ होता है। जलेसर में राम मंदिर में लगाने के लिए भव्य घंटा तैयार हो रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषा पर गौरव महसूस होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी संकल्प के साथ हम सब को जोड़ने का प्रयास किया। पीएम मोदी के आव्हान पर हम सब अपनी आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन गए। अमृत महोत्सव भारत की प्रगति की नई कथा कह रहा है।
सीएम ने आगे कहा कि पावर प्लांट और एक्सप्रेस हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की कहानी कह रहा है। शांति और समृद्धि होती है तो आमजन को योजनाओं का लाभ मिलता है। योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने का काम मोदी जी के विजन के कारण ही हो रहा है। पूरी दुनिया कोरोना से ग्रस्त थी तब भारत दुनिया को औषधि पहुंचा रहा था। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को संकट के दौर में भी दोबार मुफ्त अनाज दिया गया। उत्तर प्रदेश वासियों को 39 करोड़ वैक्सीन दी गई। बिना भेदभाव के लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार संकल्पित है।
कुछ साल पहले लगता था कि थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हो पाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं है। शीघ्र ही दोनों यूनिट चालू हो जाएंगे। 255 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।


No comments:
Post a Comment