कांग्रेसियों ने जयंती पर बापू को किया याद


ज्ञानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस जनों ने    महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
 जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार दूबे राजन की अध्यक्षता तथा प्रभारी प्रदेश सचिव राजेश कुमार राकेश की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने ज्ञानपुर नगर स्थित गांधी पार्क में पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामधुन गाया। इस मौके  मुख्य रूप से प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, करम चंद बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द्र मिश्र,दीनानाथ दूबे, सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी,संजय जायसवाल, अवधेश पाठक, हरिश्चंद्र दूबे,महेश मिश्र,राकेश मौर्य, मनोज जायसवाल,संजू कन्नौजिया , सुरेश गौतम,रंगनाथ दूबे, सूफियान अहमद,श्री धर मिश्र,नाजिम अली,स्वालेह अंसारी,संतोष धोबी,आनंद मौर्य,लालमणि चौरसिया,आदि ने  गांधी जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts