बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम

परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ

बागपत।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। वह शनिवार सुबह बरनावा आश्रम पहुंच गया। डेरा प्रमुख के आने को लेकर उनके स्वागत में आश्रम में तैयारियां की गई हैं। उसके साथ परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी बताई जा रही हैं।
बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करने की अपील की।
डेरा प्रमुख ने दोबारा फिर से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस और प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी। जिसके आधार पर शुक्रवार को उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई।
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का छह नवंबर को आश्रम में जन्मोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उधर, सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। आश्रम में लोगों की भीड़ भी नहीं जुटने दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts