समय पर इलाज न मिलना कैंसर से मौत का कारण: डा. उमंग

मेरठ। भारत में हर वर्ष 1.5 से 2 लाख नए स्तन कैंसर के मरीज बढ़ते है। 1 से 1.25 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है स्तन कैंसर के देर से पता चलना और पूरा इलाज नहीं करना है। ये मरीज यदि सही समय से आए तो इलाज हो सकता है। उक्त जानकारी शनिवार को मेरठ कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. उमंग मित्तल ने दी। वर्ल्ड स्तन कैंसर माह के उपलक्ष्य में सेठ हीरालाल मित्थल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ब्रेस्ट कैंसर जागरूक अभियान का आयोजन किया गया। कार्याक्रम में मुख्य अतिथि सेठ हीरालाल मित्थल चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ. एसपी मित्थल रहें। कार्यक्रम में सीईओ डॉ. नलिनी मित्थल, डॉ. तृप्ति सक्सेना, डॉ. आशीष जैन, डॉ. मीतू नेहरा, डॉ. आशा आनंद, वंदना, ममता दीक्षित, प्रमिला दीक्षित अदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts