सभी मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकारः अजय राय


भदोही।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे परविफल साबित हो रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते देश प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है,सरकार सभी मोर्चों पर पूर्ण रूप से विफल  है। समाज के सभी वर्गों में निराशा है।
श्री राय काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष संस्कृत के प्रकांड विद्वान पद्मश्री पं. राम यत्न शुक्ल की तेरहवीं पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शोक संवेदना पत्र लेकर उनके पैतृक गांव कला तुलसी में परिजनों को सांत्वना देेने आए थे। देकर देर शाम वापस लौटते श्री राय ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है चारों तरफ लूट खसोट मची है जबकि भाजपा सरकार झूठे प्रचार कर जनता को बरगला रही है।
इसके पूर्व वाराणसी से आते समय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार दूबे राजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाला नगर टोल बूथ पर माल्यार्पण कर ज़िंदाबाद के नारे के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी प्रदेश सचिव राजेश राकेश, प्रदेश सचिव राघवेंद्र चौबे शिव कुमार पटेल, राजेश्वर पटेल, सुरेश चंद्र मिश्रा, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीनानाथ दुबे, करमचंद बिंद, माबूद खान, राकेश मौर्य, मसूद आलम, अकबर अंसारी, संजय जायसवाल, सुरेश गौतम, संजू कनोजिया, संदीप दुबे, नाजिम अली, लायन पांडे, विनोद गौतम, धीरज मिश्रा, नरेश मिश्रा, महेश मिश्रा, शिव कुमार दुबे, रंगनाथ दुबे, हरिश्चंद्र दूबे, जावेद अली, संतोष धोबी, संजय गौतम, पंकज दूबे आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts