महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिये महिला चिकित्सकों को आगे आना होगा 

 होटल हारमनी इन में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये कार्यक्रम का आयोजन 

मेरठ। समाज में महिलाओं पर जो रहे अत्याचार को रोकने के लिये जिले की गायनिक चिकित्सकों ने आगे आना आरंभ कर दिया है। वह अपने माध्यम से महिलाओं को जागरूक करेंगी जिससे उनके ऊपर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। इसी परिपेक्ष में गढ रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर व आसपास के जिलों की आब्स व गायिनिक चिकित्सकों ने शिरकत की।  



 कार्यक्रम का शुभांरभ पूर्व मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा उषा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संम्बोधन में अन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं पर अत्याचारों में काफी तेजी आयी है। महिलाओं के बेटी के पैदा होने, एडस या एचआईवी पॉजिटिव होने, व आदि स्थानों पर महिलाओं में बढोत्तरी तेजी से हो रही है। इसका सबसे बडा कारण महिलाओं के चुप रहना है। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर काफी संख्या मे गयानिक चिकित्सक कार्य कर रही है। काफी संख्या में महिलाए अपने उपचार के लिये पहुंचती है। उनमें काफी ऐसी महिलाए होती है। जिनके साथ उत्पीडन हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आयी महिला चिकित्सकों से कहा कि इसके लिए उन्हें आगे आना होगा। इस दौरान डा प्रियंका गर्ग ने प्रोजक्टर के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे उत्पीडन के आंकडों को बताया । डा भारती माहेश्वरी ने भी अपने विचारों को रखा। 

 कार्यक्रम में मेरठ सोसाइटी की पेटून पदमश्री डॉ. उषा शर्मा, डॉ. भारती महेश्वरी अध्यक्ष मेरठ सोसाइटी ,डॉ. प्रियंका गर्ग,रुपाली चैधरी, सी.ओ. मेरठ फेंट शामिल हुई। सभी डॉक्टरों ने ऑरेंज रंग पहनकर एवं वाक कर वायलेंस अगेंस्ट विमन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts