बिना लाइसेंस फर्जी तरीके से चलायी जा रही थी सिक्योरिटी एजेंसी


मेरठ। बिना लाइसेंस फर्जी तरीके से सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया, पुलिस अधीक्षक अपराध/नोड़ल अधिकारी पसारा सेल के निर्देशन में प्राईवेट सुरक्षा एजेंसियों की चेकिंग हेतु जनपद में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के फर्जी तरीके से बजाज सिक्योरिटी सर्विस चलायी जा रही थी, जिसके संचालक रोबिन सिंह पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी मकान संख्या-109 जलालपुर रोड मुरादनगर थे। उन्नति मैनपावर एंड इक्कीपमेंटस मैनेजमेंट कम्पनी का संचालन राधा चौधरी पत्नी रामरतन चौधरी निवासी 6/62 विश्ववास नगर शाहदरा थाना फर्स बाजार दिल्ली के नाम से किया जा रहा था। बिना पसारा लाईसेंस के सुभारती विश्वविद्यालय थाना जानी में सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन होता पाया गया। थाना जानी में दोनों कंपनियों के विरूद्व बिना पसारा लाइसेंस के सिक्योरिटी एजेंसी संचालन कराये जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts