किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं-एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र भारद्वाज
गन्ना की समस्या को लेकर किसानों ने दिया एमएलसी के आवास पर धरनामेरठ । गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली, छोटे किसानों की पर्ची देरी से पहुंचने और चकबंदी विभाग द्वारा परेशान किए जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कई ब्लाक के किसान रविवार को गंगानगर में डिफेंस कालोनी स्थित भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के आवास पर पहुंच गए और आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया।
धरने पर बैठे किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जताते एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज से कहा कि गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली हो रही है। छोटे किसानों को अप्रैल माह तक की पर्ची दी जा रही है। चकबंदी अधिकारी किसानों को बिना वजह परेशान कर रहे है । किसानों ने गन्ना क्रय केंदों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने की मांग की। जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पडे। इस पर एमएलसी डा. धर्मेंद्र भारद्वाज ने गन्ना विभाग के अधिकारियों और चीनी मिलों के महाप्रबंधकों को फोन कर नाराजगी जताई और कडे शब्दों में उनकी समस्याएं शीघ्र निस्तारित कराने की मांग की। एमएलसी ने किसानों के बीच बैठकर जिला गन्ना उपायुक्त राजेश मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार, मवाना मिल के एमडी राकेश गंगवार सहित अनेक लोगों से बात की। उन्होंने साफ कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मिलों के जीएम के साथ बैठकर उनके सभी मुद्दों को सुलझाने की बात कही। किसानों में दौराला,मवाना, परीक्षितगढ़,सरधना क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों का धरना दो घंटे तक चला।


No comments:
Post a Comment