समाज में पिछड़े एवं वंचितों को न्याय दिलाने में विधि छात्रों की अहम भूमिका. डॉ. सुधीर गिरि

फ्री लीगल ऐड मुफ्त विधिक परामर्श-सहायता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार
मेरठ।  शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विवि-संस्थान में स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से निशुल्क विधिक सहायता-परामर्श फ्री लीगल एड विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लॉ स्टूडेंट्स को समाज के गरीबों,वंचितों को निशुल्क एवं त्वरित न्याय दिलाने में उनके योगदान को अग्रणी बताते हुए ओर भविष्य में देश एवं समाज के पिछडों व वंचितों के लिए मुफ्त न्यायिक लडाई लडने का आवाहन किया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डॉ. अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित फ्री लीगल एड सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. पी.के. भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव गिरि, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। सेमिनार को लॉ के वरिष्ठ प्रो. डॉ.  श्यामलाल सिंहए एडीशनल डायरेक्टर प्रोशिक्यूशन डीपी सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, निदेशक रिसर्च डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सैयद कलीम अहमद. डॉ. योगेश्वर सिंह, डॉ. राकेश यादव, ब्रजपाल सिंह, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, अलका सिंह, दीपक कुमार, अरुण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts