ट्रूकॉलर नेभारत के लोगों को परेशानी और धोखाधड़ी से बचाने के वादे पर खरा उतरते हुए अपने दमदार ब्रांड कैंपेन की शुरुआत की


मेरठ :  पूरी दुनिया में संचार के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने आज एक अहम संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने नए कैंपेन की शुरुआत की है। ट्रूकॉलर और द वोम्ब ने इस कैंपेन का कॉन्सेप्ट तैयार किया है जिसमें भारत और यहाँ के लोगों की मूल भावना को दर्शाया गया है। दो नाम और एक पहचान वाले हमारे विशाल और जीवंत भारत में भी बहुत से छोटे भारत मौजूद हैं। हमें मालूम है किए बड़े शहरों के लोगों की तरह देश के छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भी स्मार्टफोन उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी वजह से सभी लोगों को अनचाहे संचार के खतरे से बचाना बेहद जरूरी है।

इस कैंपेन की फिल्मों के बारे में बात करते हुएए श्री कारी कृष्णमूर्ति चीफ कमर्शियल ऑफिसर ट्रूकॉलर ने कहा भारतीय संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं, साथ ही हमारी परंपराएं और रीति.रिवाज भी बेहद मजबूत मान्यताओं पर आधारित हैं। अपने इस कैंपेन के जरिए, हमने न लोगों द्वारा सामना की जाने वाली बेवजह परेशानी ध्धोखाधड़ी की समस्या की जड़ को दर्शाने का प्रयास किया है, बल्कि हमने यह दिखाने की भी कोशिश की है कि समुदाय की सामूहिक प्रतिक्रिया और स्पैम मार्किंग से इस तरह के फर्जी कॉल कैसे लाल रंग में नज़र आते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि, इस तरह की अर्थपूर्ण फिल्मों की मदद से हम अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाने और इस तरह के अनचाहे संचार के खिलाफ सुरक्षा की दीवार बनाने में सक्षम होंगे।
 
इन फिल्मों के जरिए हमने लाल रंग के उपयोग के बारे में दर्शकों के दिलो.दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने की एक छोटी.सी कोशिश की है। इस संदेश को अत्यंत सहज और बेहद असरदार बनाने वाली बात यह है कि, जब धोखाधड़ी/बेवजह  परेशानी से संबंधित फोन कॉल को दर्शाने के लिए लाल रंग का उपयोग किया जाता हैए तो यह बड़ी आसानी से लोकप्रिय कहावत . बुरी नज़र वाले तेरा मुँह काला से जुड़ जाता है। इस कैंपेन का उद्देश्य ऑनलाइन संचार की दुनिया को सभी के लिए सुरक्षित बनाना है।

ट्रूकॉलर ने हमेशा उपयोगकर्ताओं को स्पैम, स्कैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने में मदद करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव कोशिश की है और इस दिशा में लगातार कदम उठाए हैं, जिनमें अलग.अलग तरह के कैंपेन की शुरुआत करना, भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना तथा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण की मदद से युवाओं में जागरूकता पैदा करना जैसी पहल शामिल है। बात चाहे अनजान/अनचाहे फोन कॉल के जरिए लोगों को बेवजह परेशान की हो, या फिर ओटीपी व लॉटरी धोखाधड़ी जैसी परेशानियों की बात होए ट्रूकॉलर ने लोगों को इन सभी चीजों का सामना करने में हमेशा मदद की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts