लूट का कैंटर बरामद, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने लूटे गए कैंटर को बरामद कर लिया। दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के हैं, जिन्होंने हत्या, लूट जैसे अपराध किए है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिह बिसारे ने बताया, गत दिनों कैंटर को लूटा गया था। पुलिस ने कैंटर को चोकर, खल (कीमत करीब 5 लाख रुपये) सहित बरामद कर लिया। लूट के आरोपी लक्की उर्फ अभिषेक पुत्र जयवीर व अंकित पुत्र मदन उर्फ महेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम भूडबराल थाना परतापुर को मय घटना में प्रयुक्त होंडा एमेज कार व एक चाकू सहित छज्जूपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लक्की उर्फ अभिषेक थाना परतापुर से हिस्ट्रीशीटर है, जिसका हत्या, लूट, हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराधों का लम्बा आपराधिक इतिहास है। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts