घरेलू विवाद में दामाद ने घर में लगाई आग

 सास जिंदा जली, पत्नी बुरी तरह झुलसी
सहारनपुर।
सहारनपुर के सड़क दूधली में थाना जनकपुरी क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में पति पत्नी और सास के साथ विवाद के बाद दामाद ने घर में आग लगा दी, जिससे गर्भवती सास की जलने से मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दामाद मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
यह घटना शनिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। जिला शामली का रहने वाला नितिन राजमिस्त्री का काम करता है। उसने कृष्णा धाम कॉलोनी में संजीव नामक व्यक्ति का मकान किराए पर लिया हुआ है। जिसमें नितिन अपनी पत्नी रितिका (18) व सास पायल उम्र करीब 45 वर्ष के साथ रहता था। नितिन अपनी पत्नी को लेकर शामली जाना चाहता था। इसी बात को लेकर नितिन का अपनी सास पायल, पत्नी रितिका के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद नितिन ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
आग की घटना में नितिन की सास पायल की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी रितिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसको 112 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नितिन मौके से फरार हो गया। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अफसर भी मौके पर पहुंचे
कुछ देर बाद इंस्पेक्टर जनकपुरी अविनाश गौतम और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे। सभी अफसरों ने घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पायल नामक महिला की मौत हुई है जबकि उसकी बेटी करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। नितिन फरार है। मामले की जांच की जा रही है।
------------------

No comments:

Post a Comment

Popular Posts