ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने परिवर्तक मरम्मत कार्यशाला का किया औचक निरीक्षण

 गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को विक्टोरिया पार्क स्थित केंद्रीय परिवर्तक मरम्मत कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिवर्तकों में उपयोग में आने वाली वस्तुओं की जानकारी ली और परिवर्तक की मरम्मत में लगने वाले सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उपभोक्ताओं द्वारा ट्रांसफार्मर के घटिया क्वालिटी की शिकायतें प्राप्त होने पर मंत्री द्वारा मेरठ केंद्रीय परिवर्तक मरम्मत कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नोडल अधिकारी अरब सिंह भी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts