400 लोगों को धर्म परिवर्तन के आरोप में एसएसपी कार्यालय पर प्रर्दशन

 कप्तान से लगाया जबरन ईसाई बनाने के आरोप
मेरठ1 शहर में  हिंदू बस्ती के लोगों को बरगलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मंगतपुरम बस्ती के लोग  एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाए कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं।
भाजपा मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला.फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू से ईसाई बनने का दबाव डाला जा रहा है। बस्तीवालों ने करीब 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर करने के बारे में बताया है। अब इसकी जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग हैं। ऐसे कितने लोग है, जिन्होंने ईसाई धर्म को अपना लिया है। अगर वो गुमराह हुए हैंए तो उन्हें हिंदू धर्म में वापस लाया जाएगा।
लॉकडाउन से चल रहा था खेल
बस्ती वालों ने बताया कि ये पूरा खेल कोरोना काल में 2 साल पहले लॉकडाउन के वक्त शुरू हुआ। बस्ती के लोगों के पास पैसे और काम की परेशानी थी। तब कुछ ईसाई लोग हमारी बस्ती में आ गए। उन लोगों ने हम लोगों को खाने.पीने का सामान दिया। कुछ लोगों को पैसे देकर मदद की। जब हम लोग उन पर भरोसा करने लगे तो अब वे ईसाई धर्म बदलवाने के लिए कहने लगे। बस्ती में अस्थायी चर्च भी बनाने का आरोप भी लगाया है।
देवी देवताओं की पूजा करने से रोक रहे
लोगों का आरोप हैं कि 400 लोगों को प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। हमें अपने देवी देवताओं की पूजा करने से रोक रहे हैं। उनकी फोटो घरों से हटाने का दबाव बना रहे हैं। जबरन धर्म परिवर्तन को रोका जाए, सनातन धर्म को मानने वालों को उनके धर्म का पालन करने दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts