पीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को किया एसटीएफ ने दबोचा

 मोटा पैसा लेकर अभ्यर्थियों को कराते थे पास
 

मेरठ।  शनिवार को आयोजित पीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग से सेंध लगाने को प्रयास किया। एसटीएफ ने थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार से सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकडा अभियुक्त अभ्यर्थियों से मोटा पैसा वसूल कर आयोजित परीक्षा को पास कराते थे। एसटीएफ पकडे गये अभियुक्त से पूछताछ करने में जुटी है।
 एसटीएफ की फील्ड यूनिट के उप निरीक्षक विनीत चौधरी आदि को सूचना मिली तो जाग्रति विहार में बीडीएस इंस्टीट्यूट के पास सॉल्वर गैंग के सदस्य मौजूद है। एसटीएफ ने मेडिकल  थाना पुलिस के सहयोग से उक्त स्थान पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया। पकडे गये अभियुक्त के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल को चेक करने पर पता चला। मोबाइल में आंसर शीट , व्हाट्सएप चैटिंग, विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड पास गये । पूछताछ में पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम रोबिन पुत्र अशोक निवासी भावनपुर बताया । पूछताछ ने उसने बताया कि  वह अपने साथी अंकित उर्फ सोनू बैसला निवासी डीलना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर सरकारी नौकरियों की आयोजित परीक्षाओ में अभ्यार्थियों से मोटा पैसा लेकर परीक्षा पास कराते है व मोबाईल फोन में आज के पेपर की आन्सर शीट है जिसको मैं अभ्यार्थियों को बेचने के लिये खड़ा हुआ था । पकडे गये व्यक्ति को उसके जुर्म से अवगत कराकर हिरासत पुलिस में लिया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts