जनसुनवाई में मौके पर 1225 शिकायतों को निस्तारण
संभव नामक कार्यक्रम के तहत जनपदों में जनसुनवाई का आयोजनमरठ। सोमवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के तत्वावधान में 14जिलोंं में एक साथ संभव अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने मौके पर 1225 शिकायतों का निस्तारण किया।
जनसुनवाई का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से वितरण खंडों मंडलों पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1571 विद्युत से संबंधित शिकायतें आयी। जिसमें से अधिकारियों ने मौके पर 1225 शिकायतों को निस्तारण किया। अन्य का निस्तारण शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
प्रबन्ध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है, लोगों की विद्युत संबंधी शिकायतें एवं समस्याओं का निराकरण कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार अत्यधिक संवेदनशील है। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री, उ.प्र. शासन, के निर्देशानुसार लोगों की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिये 'संभव' नामक कार्यक्रम के अन्तर्गत जन-सुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
आज प्रबंध निदेशक डिस्कॉम में करेगी जनसुनवाई
ये रही स्थिति
जिला प्राप्त शिकायत निस्तारण
गाजियाबाद 121 107
नोएडा क्षेत्र 37 3
बुलंदशहर 144 108
मेरठ 278 196
मुरादाबाद 519 409
सहारनपुर 473 371


No comments:
Post a Comment