आईआईएमटी सभागार में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ । क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 रेनू ने बताया कि आज आयुर्वेद दिवस के अन्तर्गत आयोजित किऐ जा रहे कार्यक्रमो के अन्तगर्त एक जनपदीय भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन आईआईएमटी के सभागार में किया गया जिसका शीर्षक मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता रखा गया था। जनपदीय भाषण प्रतियोगिता में 132 छात्र एवं छात्राओ द्वारा भाग लिया गया एवं जनपद के सभी चिकित्साधिकारी, छात्रो एवं छात्राओ के साथ आये षिक्षकगण एवं अभिवावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल द्वारा अभिषेक चतुर्वेदी, कु0 रिमझिम एवं कु0 आयुषी सिंह, क्रमषः प्रथम ,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान पर रही जिनको निर्धारित पुरस्कार रू0 5100-00, 2100-00,1100-00 एवं दो संावना पुरस्कार रू0 501-00 की घोषणा की गई । उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.10.2022 को आयुर्वेद दिवस के अन्तगर्त दिनांक 12.09.2022 से 23.10.2022 के मध्य आयुष विभाग द्वारा हर दिन हर घर आयुर्वेद की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किऐ जा रहे है ।

No comments:
Post a Comment