पूर्ण हुयी परियोजनाओ का लोकार्पण मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाना सुनिश्चित करें- राज्यमंत्री

विकास भवन सभागार में आहूत हुयी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

समय-समय पर चिन्हित स्थानों पर रोजगार मेलो का आयोजन करते हुये युवाओ को रोजगार प्रदान किया जाये-मा0 राज्यमंत्री

प्रकरणो पर कार्यवाही करते हुये शत-प्रतिशत निस्तारण का प्रयास किया जाये-जिलाधिकारी

मेरठ ।आज विकास भवन सभागार में  राज्यमंत्री मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार डा. संजीव बालियान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जनपद में समस्त विभागो में संचालित योजनाओ के क्रियान्वयन एवं प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये  मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मंें संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुुंच सके इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा संबंधित क्षेत्र के  जनप्रतिनिधियों को योजनाओ से अवगत कराते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

 मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत कराये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में  जनप्रतिनिधियो को अवगत कराते हुये उनसे सुझाव प्राप्त कर कार्यवाही की जाये तथा पूर्ण हुयी परियोजनाओ का लोकार्पण  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि इस कार्यों को संबंधित समस्त अधिकारीगण गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में  मंत्री जी से नंगलाशाऊ स्थित एक मदरसे में छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने टीम बनाकर जांच करने तथा दोषियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हेतु आश्वस्त किया। मंत्री  ने पीएम आवास शहरी व ग्रामीण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कांशीराम आवास में अपात्र पाये गये लाभार्थियो के आवंटन को निरस्त करने तथा कांशीराम आवास योजना के अतिरिक्त अन्य सरकारी आवासीय परिसंपत्तियो का सर्वे करने के निर्देश दिये।

 मंत्री  ने मंडी परिषद के अधिकारियों से ई-टेªड तथा मंडी वेस्टेज के निस्तारण संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि बाॅयो कचरा के निस्तारण हेतु प्लांट का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मा0 मंत्री जी ने एनएचएआई के अधिकारियो को जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

पं0 दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजनान्तर्गत युवाओ को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार दिये जाने के संबंध में समीक्षा करते हुये सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के सापेक्ष रोजगार हेतु की गयी कार्यवाही के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि समय-समय पर चिन्हित स्थानों पर रोजगार मेलो का आयोजन करते हुये ऐसे युवाओ को रोजगार प्रदान किया जाये।

इसके अलावा मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, सांसद निधि योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पं0 दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी सडक योजना, फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान आदि की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आज दिशा की बैठक में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गयी समस्याएं एवं दिये गये सुझावों का अक्षरशः पालन करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि अगली दिशा की बैठक से पूर्व संज्ञान में लाये गये संबंधित प्रकरणो पर कार्यवाही करते हुये शत-प्रतिशत निस्तारण का प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर पर मा0 राज्मंत्री ऊर्जा डा. सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चैधरी, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चैधरी, नगरायुक्त अमित पाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts