भू-माफिया, ड्रग माफिया, शराब माफिया या हो अन्य कोई माफिया चिन्हित कर करें ऐसी कार्यवाही कि बने नजीर-सेल्वा कुमारी जे

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक


थाना दिवस में आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायतो को गंभीरता से लिया जाये-आयुक्त

जहां जुडते है मेन रोड से लिंक रोड वहां कैमरे लगाये जाने हेतु प्लाॅन किया जाये तैयार-आईजी

कोहरे के दृष्टिगत गन्ना ट्राॅली व सडको पर लगाये जाये रिफ्लेक्टर-प्रवीण कुमार

मेरठआज आयुक्त सभागार मंे मा0 आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त मंडलीय जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में मा0 आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का माफिया चाहे वह भू-माफिया हो, ड्रग माफिया हो, शराब माफिया हो समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अगली बैठक तक कार्यवाही की सूची उपलब्ध करायी जाये। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण पर प्रभावी एवं लगातार कार्यवाही चलती रहे। त्यौहारो के दृष्टिगत शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, पटाखो के लाईसेंस आदि बिन्दुओ पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही की जाये।

आयुक्त ने कहा कि थाना एवं तहसील दिवस में भूमि विवाद से संबंधित मुददो को प्राथमिकता पर लेते हुये कार्यवाही करें तथा तहसील एवं थाना दिवस में अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। इसके अलावा निर्देशित किया गया कि समस्त क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र मंे प्रमुख भूमि विवादित प्रकरण की सूची बनाकर समग्रता के साथ कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यवाही होने के साथ-साथ दिखनी भी चाहिए। थाना दिवस में आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायतो को गंभीरता से लिया जाये। उन्होने कहा कि अवैध निर्माण, अधिग्रहण या सुरक्षा व्यवस्था जैसे अन्य प्रकरणो में चिन्हित स्थल पर प्रशासन जब चला गया तो कार्यवाही शत-प्रतिशत होनी चाहिए।

आईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित समस्त अधिकारी ट्रैफिक प्लाॅन तैयार करें तथा इस संबंध में बैठक आयोजित करें। आने वाले समय में कोहरे के दृष्टिगत गन्ना ट्राॅली एवं सडको पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने की कार्यवाही की जाये, जिससे कि कम से कम जनहानि हो। उन्होने कहा कि इस संबंध में लोगो को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाये तथा ऐसे स्थानो का चिन्हांकन किया जाये जहां दुर्घटना होने की संभावना रहती हो। ऐसे स्थानो पर रोड सेफ्टी नियमो के तहत कार्यवाही की जाये। समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में मेन रोड से लिंक रोडो पर कैमरे लगाये जाने हेतु एक प्लाॅन प्रत्येक जिला स्तर पर तैयार किया जाये तथा उसके अनुरूप कार्यवाही को आगे बढाया जाये साथ ही जनपद में सीसीटीवी कैमरो की मैपिंग करवा ली जाये।

इसके अलावा समस्त शैल्टर होम, एनजीओ द्वारा चलाये जा रहे अनाथ आश्रम का निरीक्षण, बैंको की सुरक्षा, इत्यादि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य जनपदो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts