किशोरी को तमंचे के बल पर अगुवा कर किया दुराचार, दो गिरफ्तार 

खतौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने किशोरी को तमंचे के बल पर घर से अगवा करके सामूहिक दुराचार किया। वारदात से किशोरी के परिजनों में आक्रोश फ़ैल गया। सूचना पाकर आनन फानन गांव पहुंचे कोतवाल संजीव कुमार ने परिजनों को शांत करके आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

थाना क्षेत्र के नया गांव दाहोड़ निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात को उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। गांव का ही रहने वाला युवक रविंद्र पुत्र रामकुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस आया। तमंचे से आतंकित कर रविंद्र उसकी पुत्री को अगवा करके अपने घर ले गया, जहां रविंद्र और इसके दो अज्ञात साथियों ने उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार प्रात बदहवास हालत में घर लौटी उसकी पुत्री ने अपनी आप बीती से अवगत कराया। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया।

कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पीडि़त किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts