नई दिल्ली में आजम खां से मिले अखिलेश यादव

- मेदांता में जाकर जाना मुलायम सिंह यादव का हाल

लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक सदस्यों से भेंट की। अखिलेश यादव ने नई दिल्ली में आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों से भेंट की। इसके बाद गुरुग्राम में समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव से मेदांता अस्पताल में मिले।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली तथा हरियाणा के दौरे पर थे। नई दिल्ली में अखिलेश यादव ने आजम खां से मुलाकात की। मैनपुरी के करहल से विधायक अखिलेश यादव ने रामपुर सदर से विधायक आजम खां से नई दिल्ली में ओखला उनके फ्लैट पर भेंट की।
इस दौरान आजम खां की आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डॉक्टर तजीन फात्मा, रामपुर के स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम खां और बड़े बेटे अदीब आजम खां भी मौजूद थे। आजम खां के परिवार के अन्य लोगों के साथ भी अखिलेश यादव ने फोटो सेशन कराया।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजम खां से भेंट करने के बाद सीधा गुरुग्राम का रुख किया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव काफी दिन से भर्ती हैं। अखिलेश यादव ने नेताजी से काफी देर तक भेंट की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts