समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ "स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता" का आयोजन

सीडीओ ने गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों का किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2022। जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गुरुवार को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाने तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित शून्य से पांच वर्ष तक के समस्त बच्चों का वजन व ऊंचाई / लम्बाई का मापन किया गया। बच्चों का वजन व ऊंचाई / लम्बाई की सूचनाएं पोषण ट्रैकर ऐप पर फीड की जायेंगी। चयन समिति द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंकिंग प्राप्त स्वस्थ व सुपोषित बच्चों को दो अक्टूबर, 2022 को पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान द्वारा उपस्थित होकर बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र/प्रतियोगिता स्थल पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता लिखा बैनर / चार्ट पेपर लगाया गया। रंगोली बनायी गयी तथा अनेक केन्द्रों पर सजावट के लिए गुब्बारे भी लगाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने ग्राम तावली में गोद लिये गये आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का अनुश्रवण किया। उन्होंने अपने समक्ष उपस्थित बच्चों का वजन एवं ऊंचाई का माप कराया । मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को अपनी पंजिकाओं का मिलान एक-दूसरे से कराने के निर्देश दिये ताकि अभिलेखों में एकरूपता बनी रहे और कोई भी बच्चा वजन होने से न छूटे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा ग्राम संघावली, संधावली विकासखंड सदर में गोद लिये गये आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का अनुश्रवण किया तथा उपस्थित बच्चों, उनके माता-पिता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित चयन समिति के सदस्यों को प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर निर्मित खिलौने अथवा अन्य सामग्री से पुरस्कृत करने के विषय में भी अवगत कराया। स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता के दौरान जनपद में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत शून्य से पांच वर्ष के 2.37 लाख बच्चों के सापेक्ष 37566 बच्चों का वजन किया गया। शेष बच्चों का वजन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर "वजन सप्ताह" के दौरान 25 से 30 सितम्बर, 2022 तक किया 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts