कोरोना की स्पीड थमी

 24 घंटे में करीब 6000 नए मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में दो दिन बाद कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 6,093 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल यानी 8 सितंबर को कोरोना के कुल 6,395 केस दर्ज किए गए थे।
बीते 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत भी हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 6 महाराष्ट्र, तीन दिल्ली और कर्नाटक से हैं।
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 6,768 लोग रिकवर हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 49,636 हो गई है। देश में एक्टिव केस अभी कुल मामलों का 0.11 फीसद है। रिकवरी रेट 98.7 फीसद है। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 1.93 फीसद है जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.88 फीसद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts