मनोज बाजपेयी बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष


कानपुर। (कुशाग्र दीक्षित) नवगठित घण्टाघर सुतरखाना व्यापार मंडल का आज चुनाव सम्पन्न हुआ। मंडल के लगभग डेढ़ सौ से अधिक सदस्यों ने प्रथम कार्यकारणी को सर्वसम्मति से चुनने का निर्णय लिया। मंडल कि ग्यारह सदस्यों कि कार्यकारिणी निर्धारित कि गयी है।जिसमे मनोज बाजपेई को अध्यक्ष एवं विनोद गुप्ता महामंत्री पद के लिए चुना गया
उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिंह, मंत्रिपद पर भानु शुक्ला संगठन मंत्री अनमोल व गौरव सिंह चुने गए।पिछले काफी समय से घण्टाघर और सुतरखाना स्टेशन रोड के दुकानदारों को अनेक व्यापारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई भी प्रभावी संगठन नही था। विगत लंबे समय से इस बाजार में व्यापारियों के मध्य संगठन बनाने कि कवायद चल रही थी।
गत दिनों व्यापारियों ने एक बैठक कर घण्टाघर सुतरखाना व्यापार मंडल के नाम से व्यापार मंडल के गठन किया जाना तय किया। गणेश चतुर्थी के दिन मंडल का नामकरण करने के साथ ही उसका बाइलॉज भी बना कर संस्था को पंजीकृत कर दिया गया था।
कल रात्रि नवगठित व्यापार मंडल के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आज ही ग्यारह सदस्यों कार्यकारणी का सर्वसमिति से चुनने का फैसला कर लिया। आज हुए चुनाव में समाजसेवी व्यापारी नेता मनोज बाजपेयी को अध्यक्ष चुना गया विदित है श्री बाजपेयी श्री रामसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
चुनाव पश्चात गठित कार्यकारणी एवम गणेश परिवार ने स्थानीय पुलिस के साथ व्यापारिक समस्याओं को लेकर चर्चा  की। बाद में पुलिसकर्मियों गणेश परिवार घण्टाघर गणेश मंदिर में दर्शन कर थाना प्रभारी को गणेश प्रतिमा अर्पित कर सम्मानित किया गया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts