धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसरशामली।
शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल भूमिया खेड़ा में गुरुवार की रात को कई स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। वहीं शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे महिला पूजा-अर्चना करने के लिए गई तो इस घटना का पता चला।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और रोष व्यक्त किया। वहीं जानकारी मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की।
ग्रामीणों ने गांव की शांति और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और मौके से मांस के टुकड़े हटवाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
खुफिया विभाग की टीमें भी गांव में अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही हैं। ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा ने बताया कि कल शनिवार को भूमिया खेड़ा में सामूहिक हवन और पूजन का कार्यक्रम है। इससे पहले शरारती तत्वों ने धर्म स्थल पर मांस के टुकड़े फेंक दिए, जिन्हें हटवा दिया है। पुलिस ने जांच कराने के लिए मांस का सैंपल लिया है। एएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment