पोषण माह के तहत पंचायत स्तर पर सामुदायिक बैठक का आयोजन

“महिला और स्वास्थ्य”, “बच्चा और शिक्षा” पर मुख्य फोकस



मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2022>  राष्ट्रीय पोषण माह एक सितंबर से शुरू हो चुका है। इस वर्ष पोषण माह “महिला और स्वास्थ्य”, “बच्चा और शिक्षा” पर मुख्य फोकस के साथ मनाया जा रहा है। पोषण माह के तहत शुक्रवार को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में पंचायत स्तर पर सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण अभियान को लेकर चर्चा की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़ ने बताया- पोषण माह के तहत शुक्रवार को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में पंचायत स्तर पर सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण अभियान को लेकर चर्चा की। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक खतौली, मोरना, शाहपुर, पुरकाजी, सदर, जानसठ, चरथावल, बुढ़ाना और बघरा में यह गतिविधियां की गई। इसके अलावा 30 सिंतबर तक चलने वाले पोषण माह के तहत कुपोषण से लड़ने के लिए ग्राम पंचायत, ग्राम विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा। बच्चों के पोषण के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। कुपोषण के खिलाफ जनता के सहयोग से जंग लड़ी जाएगी। कोई कुपोषित बच्चा नहीं छूटेगा। गर्भवती महिलाओं के वजन का डॉटा इकट्ठा किया जाएगा। महिलाओं की लगातार मानिटरिंग की जाएगी। एनीमिया के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी आधार पर उनको राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया - इस माह चलने वाले पोषण माह में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छह साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्हें संवेदीकरण अभियान, आउटरीच कार्यक्रमों और शिविरों के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। संबंधित जिला पंचायती राज अधिकारियों, सीडीपीओ, स्थानीय अधिकारियों द्वारा पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस बार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पढ़ाने के लिए देशी व स्थानीय खिलौनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की खिलौना निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts