वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया हिन्दी दिवस

हमे अपनी मातृ भाषा हिन्दी का सम्मान करना चाहिए- डॉ. अंजुल गिरि, चेयरपर्सन 

मेरठ। आज दिल्ली-रूडकी बाईपास एवं साकेत स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में हिन्दी दिवस के उपल्क्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयर पर्सन डा. अंजुल गिरि तथा प्रधानाचार्या संजया वालिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर बच्चों ने सुन्दर नाटिका एवं कविताएं प्रस्तुत की। 



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयर पर्सन डा0 अंजुल गिरि जी ने हिन्दी भाषा का महत्व बताया। उन्होने बताया कि हिन्दी दुनिया भर में 120 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली प्रचलित भाषा है। हमे अपनी मातृ भाषा हिन्दी का सम्मान करना चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने अपने संबोधन में बताया कि संविधन सभा ने लम्बी चर्चा के बाद 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया था। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिये प्रतिवर्ष आज का दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय की हेड गर्ल शगुन, वाइज हेड गर्ल कनिष्का ने हिन्दी दिवस और हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डूडेजा, शैली तिवारी, प्रीति बंसल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts