आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को बांटे टेबलेट
- ऊर्जा राज्यमंत्री और मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने किया टेबलेट वितरणमेरठ। आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज, गंगानगर मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री और मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने टेबलेट वितरित करते हुए छात्र छात्राओं को टेक्नोलॉजी का उपयोग कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 89 छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए।
आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आज उत्साहित छात्र-छात्राओं की मौजूदगी से नवीन ऊर्जा का अहसास हो रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे टेबलेट की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर झलक रही थी। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री व मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। आईआईएमटी समूह के प्रबंध निदेशक डॉ0 मयंक अग्रवाल ने ऊर्जा राज्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआईएमटी समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर का कॉलेज में आगमन के लिये आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक जी ने कहा की उत्तर प्रदेश योगी सरकार समस्त प्रदेशवासियों के विकास के बारे में सोचती है। एक-एक छात्र को चुनकर और उन्हें टेबलेट देकर सरकार उन्हें करियर निर्माण के लिए सुविधा प्रदान कर रही है। कोरोना काल में हमें डिजिटल युग का पूर्ण अनुभव हुआ जब अन्य कार्याे के साथ शिक्षा भी डिजिटल माध्यम से प्राप्त हुई।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने छात्रों सहित भारत माता के जयकारे लगवा कर सभागार को देश भक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि युवाओं को टेबलेट वितरण करने के पीछे सरकार की मंशा है कि युवाओं को टेक्नोलॉजी का पूर्णता लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगे की शान पूरी दुनिया ने उस वक्त देखी जब युद्ध के बीच यूक्रेन में तिरंगा लेकर चलने वाले छात्रों को किसी भी देश की सेना ने नहीं रोका। यह बेहद गर्व के क्षण थे जो सदैव हमें गौरवान्वित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने टेक्नोलॉजी के सहारे देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की बात कही थी। आज हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में चीन से भी आगे हैं।
ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में डिजिटल माध्यम से छात्रों ने शिक्षा ग्रहण की। कि युवाओं के देश भारत का उत्तर प्रदेश आज 44 क्षेत्रों में पहले नंबर पर स्थापित है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के युवाओं को निरंतर आगे बढ़ाना चाहते हैं और टेबलेट वितरण इसी सोच का एक भाग है। उन्होंने कहा कि कठिन परीक्षण और अनुशासन से युवा अपने भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश में विदेशी कंपनियां निवेेेेश करने को आतुर हैं।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 वीपी राकेश ने भी मंच पर मौजूद रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में डायरेक्टर डॉ संजीव महेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 फरहा हाशमी ने किया। आयोजन में आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह, निदेशक प्रशासन डॉ0 संदीप कुमार, का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment