भाजपा सरकार में अब उत्तम नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा उप्र: नंद गोपाल नंदी


मेरठ। मेरठ के प्रभारी और प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश अब उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम बनने की ओर अग्रसर है। नंदी रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश 2017 से 2022 तक उत्तम प्रदेश बना,अब इस सरकार में सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। प्रदेश से गुंडाराज खत्म होता जा रहा है। जो गुंडे थे वो या तो सलाखों के पीछे जा चुके हैं या बहोत दूर ऊपर जा चुके है। जहां से लौट पाना मुश्किल है। प्रदेश में अब कानून का राज चलता है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आगे भी तेजी से विकास होगा। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास साथ लेकर कार्य कर रही है।
त्यागी समाज के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। कानून के अंदर ही सब कार्य हो रहे है। प्रभारी मंत्री ने सभी मंत्रियों के लिए कहा कि वह गांव गांव जाएं और आकस्मिक निरीक्षण करे कि योजनाओं पर कितना कार्य हुआ है। लाभार्थियों से वार्ता करें और जाने की उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है या नही।
इसके उपरांत उन्होंने जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। यहाँ जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कमल दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts