पाट उठाते समय क्रेन का हिस्सा टूटने से क्रेन पलटी , ऑपरेटर घायल


मेरठ। बुधवार को मोदीपुरम के पल्लवपुरम में उस समय हड़कंप मच गया जब पल्लवपुरम फेज वन की सर्विस रोड पर रैपिड मेट्रो  के निर्माण   के दौरान मोदीपुरम में पल्लवपुरम फेज वन की सर्विस रोड पर रैपिड मेट्रो रेल के निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां बुधवार सुबह के बड़े पाट उठाने के दौरान एकाएक बड़ी क्रेन के आगे का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे अफरातफरी मच गई। वही बची क्रेन भी पलट गई। जिसमें सवार क्रेन ऑपरेटर घायल हो गया।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे रैपिड मेट्रो के निर्माण के लिए पल्लवपुरम की सर्विस रोड पर आइसीआइ बैंक के सामने काम चल रहा है। इसी बीच बड़ी क्रेन लोहे के पाट और गाटर को उठाने का काम कर रही थी। तभी एकाएक क्रेन के आगे का बड़ा हिस्सा टूटकर सर्विस रोड पर गिर पड़ा। इस दौरान सर्विस रोड पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रैपिड मैट्रो रेल का काम कर रहे गार्ड और मजदूरों में क्रेन के गिरने से अफरा.तफरी मच गई। क्रेन के नीचे ऑपरेटर दब गया। चीख पुकार के बीच तेजी से अन्य जेसीबी मशीन मंगाई। पलटी क्रेन को सीधा किया गया।
वहीं सर्विस रोड पर गिरे क्रेन के अगले हिस्से को उठाकर किनारे किया। घायल ऑपरेटर को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी की। इस दौरान फेस वन की सर्विस रोड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था। थानाध्यक्ष  पल्लवपुरम   दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि काम करने के दौरान क्रेन का अगला हिस्सा टूटकर गिरा। जिससे  क्रेन   पलट गई। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts