मेरठ पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

 मेरठ। चौधरी चरण विवि नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिये रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मेरठ पहुंच गये। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहले सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में पहले उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। इसके बाद दुष्यंत स्मृति समारोह के आयोजन डॉ राजेन्द्र सिंह के प्रेमप्रयाग कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। वहां से विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  समारोह का आयोजन सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम कुमार करेंगे। ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर विशिष्ट अतिथि होंगे। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव शर्मा का भी सानिध्य प्राप्त होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बदलते भारत में निखरता कश्मीर विषय पर आयोजित संगोष्ठी पर संम्बोधित करेंगे। 





No comments:

Post a Comment

Popular Posts