जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का तेजगढ़ी चौराहे से सांसद आवास तक पैदल मार्च

 जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने रविवार को  प्रात: 10 बजे जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर तेजगढ़ी चौराहा से लेकर मेरठ सांसद आवास तक रैली निकालकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और संगठन द्वारा 27 नवंबर को दिल्ली जंतर.मंतर पर प्रस्तावित एक ऐतिहासिक और निर्णायक महारैली में भाग लेने हेतु भी आमंत्रित किया।


संगठन द्वारा प्रस्तावित जंतर.मंतर रैली में देशभर के लगभग एक लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार सहित सैकड़ों सांसद भाग लेंगे।



 बता देें कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन विगत 9 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में अभियान चला रहा है। इस वर्ष मई माह में ही संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ था जिसमें 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीन वर्ष पूर्व मेरठ से दिल्ली जंतर.मंतर तक तीन दिवसीय विशाल पदयात्रा निकाली गई थी।



परिणामस्वरूप भारत के राष्ट्रपति के बुलावे पर संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 125 सांसदों के हस्ताक्षर से युक्त एक मांग.पत्र सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता जताई।




संगठन पदाधिकारियों ने पदयात्रा के बाद सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या विषय पर संसद में उनका अपना पक्ष रखने के लिए धन्यवाद भी दिया। 



सांसद संवाद और आमंत्रण कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ, प्रदेश प्रभारी रविन्द्र गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल जैन, राष्ट्रीय सह संयोजक संजय त्यागी, राष्ट्रीय सचिव एवं मवाना गन्ना समिति के निवर्तमान चेयरमैन विनोद भाटी, प्रदेश महासचिव अंकित शर्मा, प्रदेश संयोजक दीपक गुर्जर, प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र खटाना, प्रदेश महासचिव नवीन प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चहन सिंह बालियान सहित प्रदेश और जिले के अनेक महत्वपूर्ण पदाधिकारियों सहित लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts