गांव -गांव अभियान चलाकर एक लाख सदस्यों को जोडेगी रालोद

मेरठ के एसजीएम गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
 मेरठ। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रालोद ने अभी से तैयारी आरंभ कर दी है। पार्टी एक लाख नए सदस्यों के साथ 2024 लोकसभा चुनाव उतरेगी। मेरठ के एसजीएम गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता व सदस्यता सम्मेलन में १३१ नए सदस्यों को पार्टी से जोडा गया।
 पार्टी के मेरठ मंडल प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा नवम्बर माह तक एक लाख सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने कहा है कि हर कार्यकर्ता को 20-20 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यक्रम में सदस्यों को सदस्यता किताबें बांटी गयी। सुखबीर सिंह ने निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय पनवाडी को मनोनीत किया। निवर्तमान  क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि रालोद यूपी मेें बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चला रहा है। पार्टी हर वर्ग से जुड़कर हर वर्ग के लिये काम करने का उद्देश्य रखती है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मतलबू गोड ने कहा कि पार्टी हाईकमान समाज के हर वर्ग के लिये काम करने की नीति बना चुका है। जो जल्द सबके सामने होगी।
 महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा राजनीति में महिलाएं भी आगे बढ़ रही है। रालोद वो पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान कर उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देती है। इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर उनके हित के लिये काम किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts