जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग
आठ मरीजों की मौत, 3 गंभीरजबलपुर (एजेंसी)।
जबलपुर जिले में स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई है। मरने वालों में अस्पताल स्टाफ के तीन लोग शामिल हैं। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को मेट्रो अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में बरोदा पनागर निवासी रूबी पटेल, उदयपुरा बरेला निवासी देवलाल बरकड़े तथा कैलवास पिपरिया निवासी हल्कीबाई अहिरवार शामिल हैं। आग दोपहर करीब पौने तीन बजे लगी।
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं। सूत्रों के अनुसार इस आग में चार मरीज जिंदा जल गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि चार लोग इस कदर झुलसे कि उनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। पूरा शरीर और जेब मे रखे दस्तावेज भी जल गए। मृतकों का शव मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मामूली रूप से झुलसे लोगों को भी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि इस अस्पताल में करीब 52 लोगों का स्टाफ है। आग कैसे लगी इसका सही खुलासा अभी नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का ये कहना है कि अस्पताल के एक कोने में लगी पूरे अस्पताल परिसर में फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 लोगों के शव को अस्पताल से निकाला गया है। अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
घटनास्थल पर ही गंवाई जान
कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल के एक कोने में लगी पूरे अस्पताल परिसर में फैल गई। अस्पताल परिसर के बाहर का नजारा दर्दनाक है। बाहर मरीजों के परिजन रोते बिलखते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों और अग्नि शमन दल के अधिकारियों के अनुसार हादसा बड़ा है। अस्पताल में अभी तलाशी अभियान चल रहा है। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा क्षति पहली मंजिल पर ही हुई है। ऊपर की मंजिलों के लोगों ने जैसे- तैसे कूद कर अपनी जान बचाई है। घटना के बारे में अभी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


No comments:
Post a Comment