बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

 साढ़े तीन करोड़ की 31 कारें बरामद, कई गिरफ्तार

रायबरेली।
यूपी पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। एसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इन वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं।
वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। पुलिस ने संतोष कुमार, प्रिंस मिश्रा, राजीव कुमार सिंह उर्फ ओम सिंह, अब्बास, नूरूल अंसार और कमालू को पकड़ा  है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। इसके अलावा छह फरार वाहन चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी और अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि बाकी वाहन चोरों का पता लगाया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर से चुराई गई थीं कारें
वाहन चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कारें एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम व उसके आसपास से चुराई गई हैं। लखनऊ से भी कई वाहन चुराए गए हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts