अगस्त क्रांति की स्मृति में तिरंगा फहराया


दादरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर अगस्त क्रांति की स्मृति में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा झंडा घर-घर फहराये गये।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी के नेतृत्व में दादरी में घर-घर झंडा फहराने का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर श्याम सिंह भाटी ने कहा भारत के सैकड़ों अमर शहीदों के बलिदान से देश को आजादी मिली थी। लेकिन आज देश से गद्दारी करने वाले लोग आजादी का श्रेय लूटने में लगे हैं। कहा कि अगस्त क्रांति का सपना देश में भारतीय नागरिकों का राज स्थापित करना था ताकि सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके इस सपने को साकार करने तथा संवैधानिक मूल्य एवं राष्ट्रीय आंदोलन के आदर्शों को बचाने की जिम्मेदारी आज फिर आम नागरिकों और समाजवादियों पर आ गई है।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन तथा भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए समर्पित होगा। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर झंडा फहराने का काम करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts