चैस टूर्नामेंट  धूमधाम से संपन्न हुआ

विजेताओं को सीडीओ व एसपी सिटी ने पुरस्कार देकर किया सम्मनित 


मेरठ। सी.जे.डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चैस टूर्नामेंट आज धूमधाम से संपन्न हुआ। चैस टूर्नामेंट में मेरठ और आसपास के 41 विद्यालयों के गर्ल्स और ब्वायज को मिलाकर 215 बच्चों ने प्रतिभागिता की। यह आयोजन अंडर 7 वर्ग, अंडर 9 वर्ग, अंडर 11 वर्ग, अंडर 14 वर्ग और अंडर 17 वर्ग में विभाजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद को सुशोभित किया सी.डी..ओ शशांक चौधरी और एस.पी. सिटी. मेरठ पीयूष कुमार ने और विशिष्ट अतिथि पद को  विनोद भारतीय एवं उत्तर प्रदेश योगा स्पोर्टस एशोशियेशन के प्रेसीडेंट श्री रिषिपाल सिंह ने दादा ध्यानचंद के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 



प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा ने अतिथियों को पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली, उन्नति का प्रतीक पौधा, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया तथा अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया। चैस चैंपियनशिप में गर्ल्स और ब्वायज के विभिन्न वर्गों में कल 3-3 राउंड खेले गए थे और आज 2-2 राउंड खेले गए। गर्ल्स के अंडर 9 वर्ग में एम.पी.एस. वी.वी.पी. विद्यालय की मानवी प्रथम, शयाना द्वितीय, अंडर 11 वर्ग में डी.ए.वी. विद्यालय की निष्ठा त्यागी प्रथम, गार्गी विद्यालय की मनस्वी उज्ज्वल द्वितीय, आर.एस.आई.एस. विद्यालय की इशिका कुशवाहा तृतीय, अंडर 14 वर्ग में डी.एम.ए. विद्यालय की रिदम चौहान प्रथम, एम.पी.जी.एस. विद्यालय की देवांशी द्वितीय, एम.पी.जी.एस. विद्यालय की प्राइशा तृतीय और अंडर 17 वर्ग में एम.पी.जी.एस. विद्यालय की मनु सिरोही प्रथम, एम.पी.जी.एस. विद्यालय की अनुभूति मिश्रा द्वितीय, दर्शन एकेडमी विद्यालय की मितुशी गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर 7 ब्वायज वर्ग में डी.ए.वी. विद्यालय के अभिराज प्रथम, एम.पी.एस. वी.वी.पी. विद्यालय के कुशाग्र द्वितीय, एम.पी.एस. वी.वी.पी. विद्यालय के अक्ष चौहान तृतीय, अंडर 9 वर्ग में डी.ए.वी. विद्यालय के अथर्व त्यागी प्रथम, एम.पी.एस. वी.वी.पी. विद्यालय के अश्विन शर्मा द्वितीय, बी.डी.एस. विद्यालय के लवी सिंह तृतीय, अंडर 11 वर्ग में डी.एम.ए. विद्यालय के प्रियांशु कुमार प्रथम, बी.ई.डब्ल्यू विद्यालय के रिभव अग्रवाल द्वितीय, दर्शन एकेडमी विद्यालय के आर्यन शर्मा तृतीय, अंडर 14 वर्ग में डी.ए.वी. विद्यालय के शौर्य मिश्रा प्रथम, एम.पी.एस. मेन विंग विद्यालय के श्रीकांत सिरोही द्वितीय, डी.एम.ए. विद्यालय के अक्ष कुमार चौहान तृतीय और अंडर 17 वर्ग में एम.पी.एस. वी.वी.पी. विद्यालय के यश यादव प्रथम, डी.एम.ए. विद्यालय के गोपाल कृष्ण  द्वितीय, डी.एम.ए. विद्यालय के भविष्य चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts