गाजियाबाद में बीजेपी की बड़ी बैठक जारी, दोनों डिप्टी सीएम मौजूद
गाजियाबाद। गाजियाबाद में आज भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के 38 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत सांसद, विधायक, एमएलसी मौजूद है। इसके साथ ही दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जा रही है। बैठक में सुनील बंसल की जगह यूपी के भाजपा महामंत्री (संगठन) बनाए गए धर्मपाल सिंह इस बैठक के मुख्य वक्ता है।
बता दें कि यूपी में संगठन की बागडोर संभालने के बाद धर्मपाल सिंह की यह पहली बैठक है, जिसकी शुरुआत वे दिल्ली से सटे जिला गाजियाबाद से कर रहे है। ये परिचय बैठक गाजियाबाद में वसुंधरा स्थित सिल्वर स्पून बैंक्वेट हॉल में बुलाई गई है।


No comments:
Post a Comment