इतिहास में दफन हुए भ्रष्टाचार के ट्विन टावर

नौ सेकंड, चार धमाके में ध्वस्त हुए टावर
नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली से सटे नोएडा में कुतुबमीनार से ऊंचे दो रिहायशी टावर एक ब्लास्ट के साथ मिट्टी में मिल गए। जानकारी के मुताबिक, तय योजना के तहत नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) को रविवार को दोपहर 2:30 पर 3700 किलोग्राम बारूद से विस्फोट किया गया। इसके बाद 9 से 13 सेकेंड के भीतर दोनों टावर नीचे आ गए। इसके साथ ही धूल का गुबार कुछ देर के लिए रहा।
लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों टावर दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत कुतुबमीनार से भी ऊंचे थे। जहां कुतुबमीनार की ऊंचाई महज 72.2 मीटर है, वहीं नोएडा सेक्टर-93ए में अवैध रूप से बने सियान और एपेक्स टावर की ऊंचाई 100 मीटर से भी अधिक थी। जहां एपेक्स टावर 32 मंजिला था तो वहीं सियान 29 मंजिला था, लेकिन रविवार को दोपहर बाद इतिहास हो गए।


इन दोनों अवैध टावरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ढहाया गया। इन टावरों को गिराने वाली एफडिस कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि तय प्लान के मुताबिक, नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर ठीक 2 बजकर 30 मिनट पर ब्लास्ट करके गिरा दिए गए।



9 से 13 सेकेंड में ढह गए ट्विन टावर

एफडिस कंपनी से जुड़े इंडियन ब्लास्ट चेतन दत्ता ने ही रिमोट का बटन दबाकर ब्लास्ट किया। उन्होंने तकरीबन 50-70 मीटर की दूरी से ब्लास्ट के लिए रिमोट का बटन दबाया। इसके बाद दोनों टावर 9 से 13 सेकेंड में जमीन पर ढेर हो गए।
एडफिस इंजीनियरिंग के अधिकारियों का कहना है कि ट्विन टावर को वाटर फॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से सुरक्षित तरीके से गिराया गया है। ट्विन टावर सबसे नजदीक की इमारत एपेक्स और सियान से महज 9 मीटर की दूरी पर थे, इसलिए सावधानी बरती गई और इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

ब्रिंकमैन ने तैयार किया ब्लास्ट डिजाइन
सुपरटेक ट्विन टावरों को ध्वस्त करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी कंपनी जेट डिमोलिशन के निदेशक जो ब्रिंकमैन ने ही इस इमारत का ब्लास्ट डिजाइन तैयार किया था। उन्हें इस क्षेत्र में करीब 40 वर्षों का अनुभव है। ब्रिंकमैन दूसरे व्यक्ति होंगे जो ट्रिगर प्वाइंट पर मौजूद रहेंगे। ब्रिंकमैन को पूरा भरोसा था कि रविवार को दोपहर ढाई बजे दोनों टावरों को जमीन पर गिराए जाने से कोई नुकसान नहीं होगा। चेतन दत्ता ने बताया कि ये इमारतें हाई सिसमिक जोन में हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts