अब आजम खान के अधिवक्‍ता पर मुकदमा

गवाह के भाई को धमकाने का आरोप

रामपुर।
शहर विधायक आजम खां के मुकदमों में गवाह के भाई ने उनके वकील नासिर सुल्तान पर धमकाने और गाली देने का आरोप लगाया है। गवाह के भाई की शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है।
17 अगस्त को शहर विधायक आजम खां के खिलाफ भी गवाहों को धमकाने के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। विधायक के वकील के खिलाफ मुकदमा अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमरता निवासी इकरार हैं। उनके भाई अबरार ने वर्ष 2019 में डूंगरपुर प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में आजम खां के इशारे पर डूंगरपुर बस्ती के लोगों के मकान जबरन खाली कराने, मारपीट, ,लूटपाट और घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने के आरोप हैं।
उनका आरोप है कि 18 अगस्त को भाई मुकदमे में गवाही के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट गए थे। वह भी भाई के साथ थे। इस दौरान अधिवक्ता नासिर सुल्तान तीन अन्य लोगों के साथ वहां आए। न्यायालय के सामने गैलरी में उन्हें देख चारों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उस समय वह घर चला गया था। मेरा बच्चा बीमार था, इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराने देर से आया हूं।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में नासिर सुल्तान को नामजद किया है। वहीं अधिवक्ता नासिर सुल्तान का कहना है कि यह रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। घटना दोपहर तीन बजे की बताई गई है, तब वह कोर्ट में जिरह कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts