इसे भी जानें
राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ तथ्य
आज देश आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। सरकारें जोर शोर से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में लगी हुई हैं। किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक होता है, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और उसकी देख-रेख देश के सभी नागरिकों का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। आज हम अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को जानेंगे। सभी को अपने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी भी होनी चाहिए।
प्रश्न 1: भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज कब और कहाँ फहराया गया था?
उत्तर: भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज संभवतः 7 अगस्त 1906 को कोलकाता में पारसी बागान स्क्वायर (ग्रीन पार्क) में फहराया गया था।
प्रश्न 2: विदेश में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था?
उत्तर: मैडम भीकाजी कामा और निर्वासित क्रांतिकारियों के समूह द्वारा साल 1907 में जर्मनी में भारतीय ध्वज फहराया गया था।
प्रश्न 3: भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया गया ?
उत्तर: भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था।
प्रश्न 4: भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?
उत्तर: पिंगली वेंकैया
प्रश्न 5: भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
उत्तर: ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।
प्रश्न 6: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के तीनों रंग किसके प्रतीक हैं?
उत्तर: केसरिया रंग – साहस और बलिदान
श्वेत पट्टी – शांति और सच्चाई
हरी पट्टी – संपन्नता
प्रश्न 7: सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को कहाँ से लिया गया है?
उत्तर: सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ की लाट से
प्रश्न 8: राष्ट्रीय ध्वज किससे बना होना चाहिए?
उत्तर: खादी
प्रश्न 9: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अंतरिक्ष में ले जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर: विंग कमांडर राकेश शर्मा, 1984
प्रश्न 10: भारतीय ध्वज को फहराने व प्रयोग करने के बारे में दिये गए निर्देश कहां हैं?
उत्तर: भारतीय ध्वज संहिता

No comments:

Post a Comment

Popular Posts