भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र का निधन

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया

गोंडा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र का शुक्रवार की सुबह राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अनेक नेताओं ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप 'बमबम' ने बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव में 8 सितम्बर 1956 को जन्मे शेषनारायण मिश्र की शिक्षा दीक्षा कानपुर में हुई। शिक्षा के दौरान ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आए।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले हृदय संबंधी परेशानी को लेकर उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मिश्र ने शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts